फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman's lost gold mangalsutra and a purse filled with cash were returned at Chulkana Dham.

Panipat News: चुलकाना धाम में महिला का खोया सोने का मंगलसूत्र और नकदी से भरा पर्स लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A woman's lost gold mangalsutra and a purse filled with cash were returned at Chulkana Dham.
महिला का पर्स देते चाैकी प्रभारी।सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर में तैनात एएसआई कंवरभान को ड्यूटी के दौरान मंदिर परिसर में एक लावारिस पर्स मिला, जिसमें सोने का मंगलसूत्र और नकदी रखी हुई थी। उन्होंने जानकारी जुटाकर उसे सुपुर्द कर दिया।
जौरासी सर्फ खास गांव निवासी मनीषा अपने पति सोनू के साथ वीरवार को एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन करने चुलकाना धाम आई थीं। मंदिर परिसर में भीड़ अधिक होने के कारण उनका पर्स गिर गया। उधर, पर्स मिलने के बाद एएसआई कंवरभान ने महिला की पहचान कर उन्हें चुलकाना चौकी बुलाया और पूरी जांच के बाद पर्स में रखे सोने के मंगलसूत्र और नकदी सहित सभी सामान उन्हें सुरक्षित लौटा दिया।
विज्ञापन

अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर मनीषा और उनके पति सोनू ने राहत की सांस ली और चुलकाना चौकी पुलिस का आभार जताया। वहीं, चुलकाना धाम के पूर्व प्रधान रोशन लाल ने भी एएसआई कंवरभान की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed