फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman was stabbed to death inside her home while her husband and daughter were out to the market.

Panipat News: घर में घुसकर महिला की चाकू घोंपकर हत्या, पति और बेटी गए थे बाजार

Sun, 05 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A woman was stabbed to death inside her home while her husband and daughter were out to the market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सनौली (पानीपत)। नंगला-आर गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने महिला सुखदई (54) की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने महिला की गर्दन व छाती में ताबड़तोड़ कई वार किए। महिला के देवर के लड़के को भी चाकू लगा है। उसने हमलावर को पकड़ने का प्रयास करने के दौरान चाकू लगने की बात कही है। सनौली थाना की पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने देवर के लड़के पर शक जताकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नगला-आर गांव के मुनीराम ने बताया कि उनकी तीन लड़की हैं। दो शादीशुदा और एक उनके साथ शनिवार को पानीपत बाजार गई थी। उनकी पत्नी सुखदई घर पर अकेली थी। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक नकाबपोश घर में घुस गया। उसने उनकी पत्नी की गर्दन और छाती में चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन


सुखदई के देवर के लड़के ऋतिक ने पुलिस व परिजनों को बताया कि एक नकाबपोश युवक घर में आया था। वह भी किसी काम से घर आया। नकाबपोश ने उनकी ताई काे चाकू से कई वार किए। उसने उसको पकड़ना चाहा तो उसको भी हाथ पर चाकू मार दिया। पुलिस ने इसके बाद गांव में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें किसी व्यक्ति के महिला के घर की तरफ नहीं आने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने शनिवार शाम को ही ऋतिक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
नगला-आर गांव में एक महिला की गर्दन व छाती में चाकू मारा गया है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसमें देवर के लड़के ने चाकू लगने की बात कही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed