{"_id":"5f4812e28ebc3e411324ba75","slug":"a-woman-was-attacked-with-a-knife-on-a-woman-who-was-buying-vegetable-panipat-news-knl422043165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी खरीद रही महिला पर युवक ने चाकू से पैर व हाथ पर किया हमला, 19-32-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी खरीद रही महिला पर युवक ने चाकू से पैर व हाथ पर किया हमला, 19-32-09
विज्ञापन
हनुमान कॉलोनी में सब्जी खरीद रही एक महिला पर एक कुटानी रोड निवासी एक युवक ने हाथ व पैर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, सामान्य अस्पताल से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बेटे के अनुसार उसे 40 से 42 टांके आए है। किला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रसाज शुरू कर दिए है।
पुलिस को दी शिकायत में हनुमान कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि गत 24 अगस्त को शाम पांच बजे सब्जी खरीदने के लिए वह गली में गई थी। इसी दौरान गली में गुड्डू उर्फ संदीप पुत्र बीरू निवासी कुटानी रोड गली में आया और गाली गलोच करने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो संदीप ने चाकू निकाला और पैर पर दो व हाथ पर एक वार किया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिनको देख कर वह मौके से फरार हो गया। आरोपी ने जाने से पहले जान से मारने की धमकी दी।
दो माह पहले फेसबुक पर पोस्ट डालकर बदनाम करने की कोशिश
बेटे ने बताया कि आरोपी संदीप ने गत दो माह पहले ही फेसबुक पर मां की पोस्ट डालकर वायरल कर दी थी और बदनाम करने का प्रयास किया था, जिस मामले में उन्होंने पहले थाना किला में शिकायत दी थी, पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपी खुलेआम घुमता रहा है।
विज्ञापन
चाकू मारने के बाद फैंके पत्थर
बेटे ने बताया कि वह मां को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल लेकर गया था, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। वह रात को घर वापस आया तो घर के अंदर पत्थर पड़े हुए मिले। पड़ोसियों से पता चला कि आरोपी उसके बाद दोबारा आया था और करीब 10 मिनट तक पथराव किया था। उन्हें देखकर वह दोबारा फरार हो गया था।
वर्जन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है, आखिर किस रंजिश में आरोपी ने वारदात की इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
- संदीप कुमार, किला थाना प्रभारी।