फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman has accused policemen posted at Chandni Bagh police station of beating her son.

Panipat News: महिला ने चांदनीबाग थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर लगाए बेटे को पीटने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A woman has accused policemen posted at Chandni Bagh police station of beating her son.
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की धूप सिंह नगर कॉलोनी की महिला ने थाना चादंनीबाग में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक महिला के गायब होने के मामले में उसके बेटे को थाने पर बुलाया और उसके साथ मारपीट की, साथ ही 50 हजार रुपये की मांग की। जब उसके बेटे की तबीयत खराब हुई तो उसे सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। महिला ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दी है। उधर, चांदनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लग रहे आरोप पूरी तरह से गलत है। महिला के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

कॉलोनी की नेहा ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में एक युवक और उसकी पत्नी गायब हो गए थे, कुछ दिन बाद युवक ने उसके बेटे पर पत्नी को गायब करने के आरोप लगाते हुए थाना चांदनीबाग में शिकायत दी। महिला का कहना है कि 16 जनवरी को थाने से एक पुलिसकर्मी का फोन आया और उन्हें थाने पर बुलाया। वह अपनी पुत्रवधू के साथ थाने पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और कहा कि अपने बेटे अर्पित को भेजना, साथ ही 50 हजार रुपये का इंतजाम करने के लिए भी कहा। रविवार को उसके बेटे को फिर से थाने पर बुलाया और गाली देना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके बेटे के साथ मारपीट की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई तो उसे सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। महिला ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि महिला के बेटे का नाम एक महिला के लापता होने में आया है। जिस संबंध में उससे थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed