{"_id":"6ac96684e8c25c9d2e06b597","slug":"a-warehouse-will-be-built-at-the-mandi-after-the-paddy-procurement-season-and-the-damaged-shed-will-also-be-repaired-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165686-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धान खरीद सीजन के बाद मंडी में बनेगा गोदाम, क्षतिग्रस्त शेड भी होगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धान खरीद सीजन के बाद मंडी में बनेगा गोदाम, क्षतिग्रस्त शेड भी होगा दुरुस्त
Sat, 10 Oct 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी में धान में नमी की जांच करते मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष वेदपाल। संवाद
समालखा। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने शुक्रवार को समालखा अनाज मंडी पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड़ और राजकुमार कालीरमण ने बुके भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और अपने सामने धान की बोली कराकर खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने मंडी में क्षतिग्रस्त शेड, दूषित पानी की निकासी और गोदाम निर्माण की समस्याएं उठाईं। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि धान खरीद सीजन समाप्त होने के बाद इन समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
डेढ़ माह में दूर होगी पानी निकासी की समस्या :
किसानों की ओर से मंडी में क्षतिग्रस्त शेड और गंदे पानी की निकासी की समस्या उठाए जाने पर अध्यक्ष वेदपाल ने कहा कि धान खरीद सीजन समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त शेड का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं, पानी निकासी की समस्या का समाधान सीजन खत्म होने के डेढ़ माह के भीतर करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंडी में गोदाम निर्माण करवाने की भी बात कही, ताकि किसानों की फसल के रखरखाव और अन्य सुविधाओं में सुधार हो सके।
अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को छह माह की कड़ी मेहनत के बाद तैयार फसल बेचने के लिए मंडियों में बेहतर व्यवस्था मिलनी चाहिए। कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को अटल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की साफ-सफाई और किसानों के बैठने व विश्राम की उचित व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को लगातार मंडियों का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु बनी रहे। वेदपाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बापौली अनाज मंडी में तत्काल प्रभाव से सचिव नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, जिससे मंडी का कामकाज प्रभावित न हो और किसानों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर समालखा मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सतीश शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव अनिल भारद्वाज, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष कुहाड़, डीएनयू मनोज दहिया, एसई विनय रावल, जेडएमईओ राजीव चौधरी, डीएमईओ मनोज, एक्सईएन दीपक खासा, एसडीओ खिलाड़ी त्यागी, विनोद छोक्कर और हैफेड से रिशिपाल मौजूद रहे।