{"_id":"69e69570a9196caa4e0cd557","slug":"a-two-storey-banquet-hall-will-be-built-in-model-town-at-a-cost-of-rs-22-crore-with-parking-in-the-groundwater-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155807-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मॉडल टाउन में 22 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा दो मंजिला बैंक्वेट हॉल, भूजल में होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मॉडल टाउन में 22 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा दो मंजिला बैंक्वेट हॉल, भूजल में होगी पार्किंग
Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल। स्रोत : निगम
- फोटो : samvad
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में दो मंजिला बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। यह एक साल में मूर्त रूप में होगा। इससे मॉडल टाउन और इसके साथ लगती करीब एक दर्जन कॉलोनी के लोगों को अपने घर के नजदीक की शादी व पार्टी करने के लिए उपयुक्त जगह मिलेगी। बैंक्वेट हाल के भूतल में 50 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ मैदानी व प्रथम तल पर बैंक्वेट हाल और दूसरी तल पर 10 कमरे बनाए जाएंगे। यह बैंक्वेट हाल पूरी से वातानुकूलित होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने दो मंजिल के बैंक्वेट हाल के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। अभी सामान्य रूप से सामुदायिक भवन है। नगर निगम ने पिछले दिनों बैंक्वेट हाल का प्रस्ताव बनाया था। इसके भूतल में 50 गाड़ियों पार्किंग को शामिल किया था। इससे मॉडल टाउन में पार्किंग की समस्या दूर होगी। मैदानी तल पर करीब 985 वर्ग मीटर में खाने का हॉल व किचन बनाया जाएगा। इसी तरह प्रथम तल पर खाने का हॉल और किचन बनाई जाएगी। यहां लिफ्ट और पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। द्वितीय तल पर 10 कमरे और किचन बनाई जाएगी। यहां छोटी पार्टी भी की जा सकेगी। बैंक्वेट हाल पूरी तरह से वातानुकुलित होगा।
इन कॉलोनियों को होगा फायदा
मॉडल टाउन में बैंक्वेट हॉल बनने से मॉडल टाउन, गीता कॉलोनी, कच्चा कैंप, हरी बाग कॉलोनी, जाटल रोड आठ मरला, शोंधापुर, विराट नगर, शांति नगर और अग्रसेन कॉलोनी के लोगों को फायदा मिलेगा। अब इनको शादी और पार्टी के लिए असंध रोड या सेक्टर-25 बाईपास रोड के बैंक्वेट हाल में जाना पड़ता है। यह शहर के बीचोबीच पहला बैंक्वेट हॉल होगा।
वर्जन :
मॉडल टाउन के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बैंक्वेट हाल की जरूरत थी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से बजट की मंजूरी मिल गई है। इसके मूर्त रूप मिलने के बाद मॉडल टाउन ही नहीं आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रमोद विज, पानीपत शहरी विधायक।