फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A true human being is adept at thinking about righteousness and irreligion and acting accordingly: Upendra Muni

धर्म-अधर्म का विचार कर कार्य करने में निपुण ही सही मनुष्य : उपेंद्र मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A true human being is adept at thinking about righteousness and irreligion and acting accordingly: Upendra Muni
जैन स्थानक में प्रवचन करते जैन मुनि उपेंद्र मुनि । संवाद
- नई अनाजमंडी में नई स्थानक में उपेंद्र मुनि ने दिए प्रवचन, बताई मनुष्य के लक्षणों की दो श्रेणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। उपेंद्र मुनि ने कहा कि मनुष्य के लक्षणों को दो प्रमुख श्रेणियों शारीरिक और मानवीय व नैतिक में बांटा जा सकता है। शारीरिक लक्षणों में द्विपाद गति, बड़ा मस्तिष्क, जटिल सामाजिक संरचनाएं और उपकरण बनाने की क्षमता शामिल है। मानवीय व नैतिक लक्षणों में दयालुता, करुणा, सहानुभूति, ईमानदारी, आत्म-नियंत्रण, बुद्धिमत्ता और मानवतावादी विचार शामिल हैं।

उन्होंने ये प्रवचन मंगलवार को नई अनाज मंडी स्थित नई स्थानक में दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य दो पैरों पर चलते हैं, जिससे उनके हाथ स्वतंत्र रूप से उपकरण बनाने और अन्य कार्यों में उपयोग के लिए होते हैं। मनुष्य का मस्तिष्क उनके शरीर के सापेक्ष बड़ा होता है, जो जटिल सामाजिक संरचनाओं, कला और भाषा के विकास से जुड़ा है। मनुष्य जटिल उपकरणों का निर्माण करने और उनका उपयोग करने की क्षमता रखते हैं। उनके कंकाल का आकार हल्का होता है। साथ ही, जबड़े और दांत छोटे और कमजोर हो जाते हैं। जन्म के बाद मनुष्यों का विकास लंबा होता है और उन्हें माता-पिता से लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होती है। पंच संग्रह में कहा है कि मनुष्य वे हैं जो मन के द्वारा नित्य ही हेय उपादेय, धर्म-अधर्म का विचार करते हैं। कार्य करने में निपुण है और उत्कृष्ट के धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed