फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A truck hits a mother and son riding a motorcycle, killing the mother.

Panipat News: ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत

Sun, 28 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A truck hits a mother and son riding a motorcycle, killing the mother.
पानीपत। थाना शहर क्षेत्र में एलिवेटेड हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के पहिए की चपेट में आने से महिला राजो (63) निवासी सुताना की मौत हो गई। उनका बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुताना गांव के सोनू ने बताया कि वह जिला कचहरी में चैंबरों की सफाई करते हैं। शनिवार को वह अपनी मां राजो के साथ अपनी बहन की ससुराल समालखा से पानीपत जिला सचिवालय आ रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जब वह एलिवेटेड हाईवे पर एसडी कॉलेज के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक उनकी माता राजो को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे ट्रक के पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे सोनू की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। मृतका के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
-मुकेश, प्रभारी थाना शहर। ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed