{"_id":"68c9b7617c2ab37ed60f1bed","slug":"a-three-year-old-girl-died-of-diarrhea-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143875-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डायरिया से तीन साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डायरिया से तीन साल की बच्ची की मौत
Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए पंजीकरण कराते मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में डायरिया जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को उल्टी और दस्त थे। यह इस साल चार महीने में डायरिया से 13वीं मौत है। परिजन बिना पोस्टमार्टम के बच्ची काे ले गए। जिले में डायरिया और उल्टी दस्त से लगातार मौत हो रही हैं। मंगलवार को डायरिया के दो केस पहुंचे।
जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को परिजन तीन साल की बच्ची काे लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच में बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची को उल्टी दस्त लगे थे। उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से दवा ली थी। चिकित्सकों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं पिछले सप्ताह डायरिया से खलीला गांव में 24 वर्षीय मोहित और गंगापुरी रोड से 19 वर्षीय अष्टदेव और बाबरपुर मंडी से नौ साल के बच्चे की मौत की रिपोर्ट मधुबन विसरा से अब तक नहीं मिल पाई है।
एक बच्ची की मौत की सूचना मिली है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। विभाग की टीम पेयजल के साथ खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। लोगों को सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर निगम को पत्र लिखकर पेयजल कनेक्शन को ठीक कराया जा रहा है। तीन लोगों के पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत