{"_id":"6a594f287570253b960acb80","slug":"a-storm-water-line-will-be-laid-near-khadi-ashram-using-micro-tunneling-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160730-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खादी आश्रम के पास माइक्रो टनलिंग से बिछाई जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खादी आश्रम के पास माइक्रो टनलिंग से बिछाई जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन
विज्ञापन
पार्षद अशोक कटारिया को लैपटॉप देते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम जीटी रोड खादी आश्रम के बाहर माइक्रो टनलिंग तकनीक स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाएगा। यह लाइन पानीपत-करनाल लेन से एलिवेटेड हाईवे के नीचे से सेक्टर-25 के नजदीक ड्रेन नंबर-वन में मिलाया जाएगा। करीब दो करोड़ का प्रोजेक्ट अगली साल मूर्त रूप में लाने की योजना है।
निगम फिलहाल पंपसेट लगाकर निकासी की व्यवस्था करेगा। इसके साथ मॉडल टाउन में सड़कों और स्ट्रीट लाइट पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम वार्ड-9, 10 और 11 में एक-एक कॉलोनी को ओपन ड्रेन फ्री बनाएगा। निगम ने पायलट प्रोजेक्ट में वार्ड-21 के शोंधापुर गांव में सफल होने पर इन वार्डों में लागू किया जाएगा।
शहर की सरकार ने वीरवार को हाउस की बैठक में इन प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इनके साथ जल निकासी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 22 प्रस्ताव पास किए गए। सदन की कार्रवाई को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम की तरफ से सभी पार्षदों को नए लैपटॉप वितरित किए गए।
विज्ञापन
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज हाउस की बैठक में विशेष रूप से पहुंचे। हाउस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना रहा। बैठक में जीटी रोड खादी आश्रम के बाहर नगर निगम द्वारा एक नए नाले के निर्माण को झंडी दी गई। इसके साथ ही नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर जलभराव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए अत्याधुनिक माइक्रो टनलिंग तकनीक का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव पास किया।
इस तकनीक के माध्यम से हाईवे पर 1200 मिलीमीटर की ट्विन स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल लाइन बिछाई जाएगी।
इससे बिना हाईवे को खोदे या यातायात को बाधित किए अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जा सकेगी। इसके अलावा ट्रक यूनियन सेक्टर-25 पार्ट-1 की चहारदीवारी निर्माण, एग्रो मॉल के फर्नीचर व इंटीरियर कार्य, फ्लाईओवर के नीचे अतिरिक्त लेन निर्माण तथा मॉडल टाउन क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण जैसे विकास कार्यों को भी सदन ने अपनी मंजूरी दे दी।