फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A speeding trolley crushes a person riding a motorcycle, he dies

Panipat News: तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
A speeding trolley crushes a person riding a motorcycle, he dies
पानीपत। जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया और सौ मीटर दूर शनि मंदिर तक घसीटते ले गया। हादसा भतीजे की आंखों के सामने हुआ। भतीजे ने घायल चाचा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिवाह गांव निवासी दिलबाग ने बताया कि वह फैक्टरी से काम खत्म कर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर लौट रहा था। इसी वक्त उसका चाचा आजाद भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। चाचा उससे कुछ दूर आगे चल रहा था। जब वह अनाज मंडी कट के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्राला आया और उसके चाचा को टक्कर मारते हुए शनि मंदिर तक घसीटते ले गया। जब तक वह चाचा के पास पहुंचा तो आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो चुका था। वह चाचा को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां पर डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed