{"_id":"6a2081bd474e5b7028046e59","slug":"a-spark-from-a-high-tension-line-set-a-truck-parked-below-on-fire-destroying-waste-textiles-imported-from-china-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158307-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाइटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से नीचे खड़े ट्रक में लगी आग, चीन से आया वेस्ट कपड़ा खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाइटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से नीचे खड़े ट्रक में लगी आग, चीन से आया वेस्ट कपड़ा खाक
Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से उठती आग की लपटें और धुआं। विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बरसत रोड पर अज्जीजुलापुर गांव के नजदीक बुधवार दोपहर करीब एक बजे हाइटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से वेस्ट कपड़े से लदे ट्रक में आग लग गई। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल की टीमों के मौके पर पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
ट्रक में चीन से आयातित वेस्ट कपड़ा भरा हुआ था, जिसे गुरुग्राम से पानीपत लाया गया था। प्रारंभिक जांच में नीचे तारों में ट्रक के टकराने पर स्पार्किंग होने से चिंगारी उठना सामने आया है।
कुटानी रोड के राशिद ने बताया कि उनका आरएफ ट्रेडर्स के नाम से वेस्ट का कारोबार है। वह चीन से पुराने कपड़े आयात कर पानीपत में बेचते हैं। बुधवार को गुरुग्राम से करीब 28 टन कपड़ा लेकर ट्रक पानीपत आया था।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे ट्रक उनके गोदाम आरएफ ट्रेडर्स पर पहुंचा तो ऊपर से गुजर रही 33 हजार हाइटेंशन लाइन के दो तार आपस में मिल गए। इससे तारों में चिंगारी उठी और नीचे खड़े ट्रक में आग लग गई। आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।
ट्रक से आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की तीन टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। टीमों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक में लदा करीब 28 टन कपड़ा राख हो गया।
गोदाम पर काम कर रहे अमन ने बताया कि एक बजे आग लगी थी। इसकी सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दे दी गई थी, लेकिन दमकल विभाग की टीम दो बजे के बाद आई। इस कारण ट्रक और पूरा माल खाक हो गया।
हाइटेंशन लाइन के तारों में टच हो गया था ट्रक
प्रत्यक्षदर्शी मोनू ने बताया कि हाइटेंशन लाइन के तार थोड़ा नीचे लटके हुए थे। जब ट्रक उनके नीचे आया तो नीचे वाला तार ट्रक में उलझकर ऊपर उठ गया और दूसरे तार से छू गया। नतीजा, तारों में चिंगारी उठने से यह हादसा हुआ।
ट्रक में आग लगने की सूचना पर तुरंत ही टीम को रवाना कर दिया गया था। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। -गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।