फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A shop was raided after receiving information about the sale of imported cigarettes.

Panipat News: इंपोर्टेड सिगरेट बिक्री की सूचना पर दुकान पर छापा मारा

Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
A shop was raided after receiving information about the sale of imported cigarettes.
समालखा। औषधि नियंत्रण विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर इंपोर्टेड और ई-सिगरेट होने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने करीब दो घंटे तक दुकान में जांच की। इस दौरान सामान्य सिगरेट ही मिली। टीम की दबिश पर शहर में अन्य स्थानों पर लोग अपनी दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार और खाद्य सुरक्षा विभाग डॉ. बीरेंद्र यादव की अगुवाई में टीम दोपहर बाद दो बजे रेलवे रोड स्थित गोयल सिगरेट की दुकान पर पहुंची। टीम ने आयातित (इंपोर्टेड) सिगरेटों की जांच की। अधिकारियों ने उन उत्पादों पर विशेष नजर रखी। इनके संबंध में कर मानकों के उल्लंघन की आशंका थी। इसके अलावा सिगरेट पैकेटों पर निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी की जांच की। टीम ने यहां करीब दो घंटे तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सिगरेट की डिब्बी पर स्वास्थ्य चेतावनी अंकित होने की जांच की। इसके साथ इंपोर्टेड और ई-सिगरेट की जांच की। इसकी जानकारी लगते ही बाजार के दूसरे सिगरेट व्यापारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि विभाग के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशानुसार विशेष जांच अभियान चलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed