Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A scramble for buses on Diwali

Panipat News: दिवाली के दिन बसों के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
A scramble for buses on Diwali
-दिवाली के दिन बिना बसों के भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

-त्योहारी सीजन में घर जाने वालों की लगी लंबी लाइन
-बसों में सीट के लिए मारा मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।
दिवाली के दिन शनिवार को घर जाने वालों की बस अड्डे पर लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों के माध्यम से अपने घरों की तरफ लौटते नजर आए। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को बसों की मारामारी का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अन्य रूटों पर जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। बस आते ही यात्री सीट पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते थे, लेकिन अधिकतर यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। कई यात्री अपने परिवार और सामान के साथ बस अड्डे पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
यात्री कार्तिक, सार्थक और विहान ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक बस का इंतजार किया, लेकिन हर बस में भीड़ ही भीड़ थी। कुछ यात्री दो-दो बसें छोड़कर तीसरी बस में खड़े होकर जाने को मजबूर हुए। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से ऐसी स्थिति में पहले ही संबंधित तैयारियाें को पूरा करने की मांग की है। इससे अन्य यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन



दिवाली के दिन यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों को कई रूटों पर चलाया गया। साथ ही कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो।विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed