फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A procession will be taken out on Hanuman Jayanti on April 12

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
A procession will be taken out on Hanuman Jayanti on April 12
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा साईं बाबा चौक से स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर पूर्बियान घाटी पहुंचेगी। इस दौरान कई सवा मनी का प्रसाद का भोग हनुमान को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी सनौली रोड और श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति ने इसके लिए रविवार को सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में की। जिसमें शहर हनुमान सभाओं ने भाग लिया। बैठक में 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा के बारे में चर्चा की। इसकी शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। दशहरा कमेटी के सरपरस्त पुरुषोत्तम शर्मा ने हनुमान की महिमा का वर्णन किया। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग ने किया।
विज्ञापन

प्रधान रमेश माटा ने कहा कि यात्रा प्राचीन शिव मंदिर साईं बाबा चौक से महावीर दल, भीम गौड़ा मंदिर, सेठी चौक, अमर भवन चौक, एसडी कॉलेज रोड, जीटी रोड, एसडी कॉलेज, गुरुद्वारा पहली पातशाही, पचरंगा बाजार से होती हुई स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर पूर्बियान घाटी में संपन्न होगी। हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में हनुमान की आरती का कार्यक्रम अमर भवन चौक और दूसरी महाआरती समापन स्थल पूर्बियान घाटी पर होगी। जो लोग प्रयागराज कुंभ में नहीं जा सकें वे शोभायात्रा के धर्म कुंभ में आकर हनुमान का रथ खींचकर और अमृत जल का छींटा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में हनुमान सभाओं के लिए नियमों पर भी चर्चा की गई। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि हनुमान स्वरूप कम से कम पांच दिन का व्रत जरूर रखें। विकास गोयल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन आठ बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें। सालासर धाम से सिंदूर और तेल हनुमान सभाओं को वितरित किया। इस अवसर पर शाम सुंदर बतरा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डाॅ. रमेश चुघ, युधिष्ठिर शर्मा, सुरेंद्र जुनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण शर्मा, पवन जुनेजा, धीरज बांगा, साहिल वशिष्ठ, तरुण धमीजा, संदीप दुआ और हिमांशु अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed