फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A procession was taken out by the Agrawal organization on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.

Panipat News: अग्रवाल संगठन से महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out by the Agrawal organization on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.
शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। अग्रवाल संगठन की ओर से रविवार को अग्रसेन जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गाड़ियों का काफिला और बैंड बाजों की धुन आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान महिलाओं और समाज के लोगों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। मुख्यातिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यात्रा में महाराज अग्रसेन का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया। साथ ही समाज के लोगों ने घोड़ों पर सवार होकर यात्रा में अपनी भागीदारी दिखाई। यात्रा जीटी रोड गोहाना मोड से शुरू होकर सनौली रोड से होते हुए सेक्टर-25 स्थित अग्रसेन चौक पर पहुंची। चौक पर पहुंचने पर महाराजा अग्रसेन की विशेष पूजा की गई। अग्रवाल संगठन के प्रधान संजय अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विशेष शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अग्रसेन के दरबार को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया।

शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद

शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद- फोटो : samvad

शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद

शोभायात्रा में सजाया महाराजा अग्रसेन का दरबार। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed