फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   a person & his family kidnaped by his family

प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई व उसके परिवार को बनाया बंधक

Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 14 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड संजय कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई व उसके परिवार को बंधक बना दिया। पुलिस ने चार दिन बाद पड़ोस के लोगों की सूचना पर मकान का ताला तोड़कर परिवार को मुक्त कराया। परिवार ने अपने छोटे भाई पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते बंधक बनाने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत गोहाना रोड स्थित संजय कॉलोनी का है। थाना पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर कॉलोनी में पहुचंकर मामचंद व उसके परिवार को मकान से मुक्त कराया। मामचंद ने बताया कि उसका उसके छोटे भाई कर्मबीर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसने उसको, उसकी पत्नी प्रकाशी, पुत्र सतीश, पुत्रवधु सुदेश और उनके चार बच्चों को मकान में बंधक बनाकर बाहर ताला लगा दिया। मामचंद समेत आठों गत चार दिन से कमरे में ही बंद हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई कर्मबीर और उसके पुत्र की उनकी प्रॉपट्री पर नजर है और वे उनके हिस्सें में आए सौ गज के प्लाट और दुकान को हड़पना चाहते हैं। कर्मबीर उनको प्लाट और दुकान छोड़ देने की बार-बार धमकी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मबीर मकान पर कब्जा करने की नीयत से दस नवंबर को उनके घर पर कार खड़ी कर चला गया और शाम के वक्त मकान का बाहर से ताला लगा गया।
विज्ञापन


छोटा भाई पहले भी बना चुका है बंधक
छोटा भाई कर्मबीर पहले भी बड़े भाई लालचंद को परिवार समेत बंधक बना चुका है। उस वक्त पुलिस ने कर्मबीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कर्मबीर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत से आने के बाद कर्मबीर ने दोबारा अपने बड़े भाई को परिवार समेत बंधक बना दिया। पुलिस ने दोबारा कर्मबीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पुलिस को संजय कॉलोनी में एक परिवार को बंधक करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़कर परिवार को मुक्त कराया। लालचंद ने अपने भाई व उसके लड़कों पर मकान पर कब्जा करने की नीयत से बंधक बना देने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मॉडल टाउन पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed