{"_id":"697bc0e2a3af12399800f65b","slug":"a-parking-lot-will-be-built-under-the-old-bus-stand-bridge-at-a-cost-of-rs-12-lakh-tender-process-has-started-panipat-news-c-244-1-sknl1016-151387-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना बस अड्डा पुल के नीचे 12 लाख की लागत से बनेगा पार्किंग स्थल, टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना बस अड्डा पुल के नीचे 12 लाख की लागत से बनेगा पार्किंग स्थल, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Fri, 30 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
समालखा। शहर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुराना बस अड्डा पुल के नीचे 12 लाख रुपये की लागत से पार्किंग स्थल की ग्रिलिंग की जाएगी, इसके लिए टेंडर खुल चुका है और बैंक गारंटी के बाद ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। नगर परिषद के अनुसार पार्किंग चालू होने से रेलवे रोड व सर्विस रोड पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पास ही सामूहिक शौचालय का निर्माण भी किया जा रहा है। जेई गौरव कुमार ने बताया कि पार्किंग शुरू होने से बाजार, बैंक, अस्पताल व कार्यालय आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन