{"_id":"6851e03f2af11a732f049e3b","slug":"a-one-month-old-baby-girl-sleeping-near-a-hut-was-kidnapped-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138834-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झोपड़ी के पास सो रही एक माह की बच्ची का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झोपड़ी के पास सो रही एक माह की बच्ची का अपहरण
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर एनएफएल के पास झुग्गी-झोपड़ी में सो रही एक माह की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। सोमवार देर रात को घर से ही बच्ची को कोई उठाकर ले गया है। उस समय बच्ची के पिता शौचालय में गए थे और मां झोपड़ी के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। रात को ही पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक बच्ची का पता नहीं चल सका है।
मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के पथरौरा निवासी बलराम कुमार ने बताया कि वह पानीपत में एनएफएल के पास विकास नगर में झुग्गी झोपड़ी में रहता है। उसके पास दो बेटियां हैं। जिनमें एक की उम्र डेढ़ साल और एक की उम्र एक माह है। सोमवार रात को उन्होंने दोनों बच्चियों को झोपड़ी के एक तख्त पर सुला दिया था। रात को उनके क्षेत्र में बिजली चली गई। उस समय वह शौच करने के लिए झुग्गी से कुछ दूर बने शौचालय में गया था। उसकी पत्नी बर्तन धोने के लिए बाहर चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी अंदर गई तो वहां पर एक माह की बेटी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रात को ही फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। लेकिन, बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
वर्जन :
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 कार्यकारी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। बच्ची को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।