Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Nagar Kirtan was taken out, led by the 'Panj Pyare' (the Five Beloved Ones).

Panipat News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A Nagar Kirtan was taken out, led by the 'Panj Pyare' (the Five Beloved Ones).
फोटो-नगर कीर्तन में सजे गुरु ग्रंथ साहिब। स्रोत : गुरुद्वारा
पानीपत। पटेल नगर तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारा भाई लालो सिंह सभा के तत्वावधान में रविवार को गुरुनानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान गुरबाणी के शबदों और वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह और अवतार सिंह ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में कीर्तन सुबह सात बजे गुरुद्वारा भाई लालो जी चौक से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन फतेहपुरी चौक, जट्टू चौक, भूल भुलेया चौक, भावना चौक, दुष्यंत नगर, अशोक नगर, न्यू रमेश नगर, जवाहर नगर, भगत नगर और ग्रीन पार्क में श्रद्धालुओं ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। दोपहर को नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा भाई लालो जी में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के पूरे रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए चाय, जलपान और लंगर के स्टॉल लगाए गए। सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा साहिब में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौमी एकता के प्रतीक नगर कीर्तन का उद्देश्य गुरुनानक देव के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु ने समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की संतान बताते हुए सच की कमाई करने और ईमानदारी का मार्ग अपनाने पर बल दिया था। वे एक निर्भीक और मानवता के सच्चे संत थे। उन्होंने बेईमानी, घूसखोरी, पाखंड और शोषण के खिलाफ मुखर आवाज उठाई। इस अवसर पर परविंदर सिंह, तेज प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सियार सिंह, जसबीर सिंह और गुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

फोटो-नगर कीर्तन में सजे गुरु ग्रंथ साहिब। स्रोत : गुरुद्वारा

फोटो-नगर कीर्तन में सजे गुरु ग्रंथ साहिब। स्रोत : गुरुद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed