फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A multipurpose park will be built on two acres near the railway line

Panipat News: रेलवे लाइन के पास दो एकड़ में बनेगा बहुउद्देशीय पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A multipurpose park will be built on two acres near the railway line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मतलौडा। रेलवे लाइन के पास दो एकड़ में बहुउद्देशीय पार्क बनाया जाएगा। इसमें लाइब्रेरी, जिम और आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को विभाग के मुख्य अभियंता यशवीर पंवार और ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि जसमेर देशवाल के साथ मौका मुआयना किया। पंचायत ने इसके लिए साथ के साथ इस जमीन के लिए प्रस्ताव भी पास कर दिया ।

मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि मतलौडा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए बहुउद्देशीय पार्क का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने रेलवे लाइन के पास दो एकड़ जमीन का दौरा किया और इस पर विचार विमर्श कर अधिकारियों को इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। इस जमीन पर वर्तमान में एक हरा भरा पार्क बनाने के साथ एक पुस्तकालय स्थापित करने की योजना है ताकि युवा वहां बैठकर पढ़ सकें और विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकें। इसके साथ ही एक जिम भी स्थापित करने की योजना है ताकि लोग इस पार्क में शुद्ध वातावरण में जिम का भी आनंद ले सके। इसराना विधानसभा हलके में आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed