{"_id":"693b25f481a2c157570d147e","slug":"a-member-of-the-dog-catching-team-was-beaten-up-and-a-complaint-was-lodged-at-the-police-station-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148670-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुत्ते पकड़ने गई टीम के सदस्य को पीटा, थाने में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुत्ते पकड़ने गई टीम के सदस्य को पीटा, थाने में शिकायत
Fri, 12 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में हाथ दिखाते आलोक। संवाद
- फोटो : विश्वविद्यालय
पानीपत। देवी मंदिर के नजदीक स्थित पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर एक व्यक्ति ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक कर्मी के हाथ में फ्रैक्चर आ गया। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है और थाना शहर पुलिस में शिकायत दी है।
आलोक कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी फतेहपुर का रहने वाला है। नगर निगम के अंतर्गत ठेकेदार के पास कुत्ते पकड़ता है। उनको वार्ड-नौ के पार्षद नवल जिंदल के माध्यम विजय कपूर की आवारा कुत्तों की शिकायत मिली थी। वे वीरवार को पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवारा कुत्ते पकड़ने गए थे। वे गली से कुत्तों को पकड़ रहे थे। इसी समय एक व्यक्ति अपने घर से बाहर आया और उन पर लाठी डंडे चलाना शुरू कर दिए। उसने हाथ से डंडा रोकना चाहा तो उसको जोर का डंडा। लोगों ने आकर बीचबचाव कराया। वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया है। उन्होंने थाना शहर पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।