फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man jumped over a wall and set his car and belongings on fire in Mahavati village.

Panipat News: महावटी गांव में दीवार फांदकर घर में घुस व्यक्ति ने कार और सामान में लगाई आग

Sat, 17 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A man jumped over a wall and set his car and belongings on fire in Mahavati village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। महावटी गांव में वीरवार को देर रात दीवार फांदकर आए अज्ञात युवकों ने घर और कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महावटी गांव के सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। वीरवार देर रात करीब एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोपी ने घर में खड़ी कार और घर को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग दी, इससे घर में रखा सारा समान और कार जल गई। उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, इसके साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने से घर में लाखों के नुकसान होने का अनुमान है, साथ ही अन्य घरों में भी दरार आ गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना समालखा के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed