Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A legal awareness team will reach every village via a mobile van.

Panipat News: मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जागरूकता की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
A legal awareness team will reach every village via a mobile van.
नवंबर में जिले के सभी गांवों में चलाया जाएगा अभियान, बाल विवाह, साइबर अपराध और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की देंगे जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कानूनी जानकारी देगी। नवंबर माह में जिले के सभी गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा शर्मा ने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। उन्होंने कहा कि यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का चलता-फिरता केंद्र है। इसके माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सुरक्षित बचपन और बाल विवाह मुक्त भारत जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है। वर्षा शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जानकारी और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राधिकरण का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन दो गांवों में पहुंची टीम
अभियान के पहले दिन मोबाइल वैन सिवाह और नांगलखेड़ी गांव पहुंची। इसके बाद प्रतिदिन दो गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एमडीडी ऑफ इंडिया के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों का सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन सुनिश्चित करना है।


उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को बाल विवाह विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और पंचायतें इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed