फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A large number of devotees arrived to worship Mata Pathri

Panipat News: माता पाथरी की पूजा के लिए अधिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A large number of devotees arrived to worship Mata Pathri
मतलौडा। चैत्र मास के दूसरे बुधवार को पाथरी गांव स्थित पाथरी माता के मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु पाथरी वाली माता के दर्शन के लिए पहुंचे। जिला व प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से लोग पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

माता के पांचों मंदिर में बुधवार के दिन श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के आसपास मेला लगाया गया। मान्यता है कि प्राचीन समय से ही पाथरी वाली माता का पूजन बुधवार को किया जाता है। इस दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। जबकि चैत्र और आषाढ़ मास में पूरे मास ही माता को पूजा जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को आधी रात के बाद मंदिर में पूजन शुरू हो गया। पूरा दिन व रात को माता का पूजन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चैत्र मास शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को अधिक संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते रहे। मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। माता के दर्शन के लिए मंदिर में चार लाइन बनवाई गई हैं जिनमें श्रद्धालु खड़े होकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी पूजा-अर्चना करते हैं।

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। माता पाथरी को कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है। श्रद्धालु भोग में आट्टा, गुड़, गुलगुले आदि लाते हैं और माता को भोग लगाते हैं। चैत्र मास में हर बुधवार को मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेला सभी के विशेषकर बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed