{"_id":"66cfd1c3b399c4ea21031634","slug":"a-laborer-returning-with-his-son-after-taking-medicines-was-hit-by-a-car-died-panipat-news-c-244-1-pnp1003-123405-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेटे के साथ दवा लेकर लौट रहे श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेटे के साथ दवा लेकर लौट रहे श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर झट्टीपुर गांव के पास एक कार ने श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक अपने बेटे के साथ समालखा से दवा लेकर लौट रहा था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि गांव गवंदरो, पूर्वी चंपारण बिहार निवासी नंदूराज (48) पिछले लगभग 10 साल से झट्टीपुर गांव रोड स्थित बिल्लू कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह करहंस गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। नंदूराज कई दिन से बीमार चल रहा था। वह मंगलवार दोपहर को अपने बेटे अखिलेश के साथ समालखा में एक निजी अस्पताल में दवा लेने गया था। वह शाम को लगभग साढ़े चार बजे दवा लेकर वापस अपने कमरे पर लौट रहे थे। झट्टीपुर गांव के पास सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने नंदूराज को टक्कर मार दी। हादसे में नंदूराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बेटा अखिलेश उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।