फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A huge fire broke out in a carpet factory, it was brought under control in seven hours

Panipat News: कारपेट फैक्टरी में लगी भीषण आग, सात घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a carpet factory, it was brought under control in seven hours
सेक्टर-29 में फैक्टरी में लगी आग। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-29 स्थित कारपेट की फैक्टरी में सोमवार सुबह आग लग गई। आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्टरी के मालिक और दमकल विभाग को दी।
करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक पूरी फैक्टरी जल गई। यहां तक की फैक्टरी का टीन शेड भी गिर गया। आग बुझाने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा की सेक्टर-29 में एमआरआर प्राइवेट लिमिटेड नाम से कारपेट फैक्टरी है। रमेश वर्मा ने बताया कि रविवार की छुट्टी के चलते फैक्टरी बंद थी। सोमवार तड़के करीब चार बजे फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटों को देखकर चौकीदार लल्लू ने उनको और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भीषण होने के कारण चार टीम काबू नहीं कर पाई। जिसके बाद और टीमों को बुलाया गया। नौ टीमों ने मिलकर नौ बजे तक आग पर काबू पाया। लेकिन आग की तपिश से फैक्टरी का टीन शेड गिरने के कारण आग सुलगती रही। जिस कारण टीमों ने 11 बजे तक अभियान जारी रखा। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी के मालिक रमेश वर्मा ने बताया कि आग लगने से फैक्टरी को काफी नुकसान हुआ है। फैक्टरी में कच्चा माल और तैयार कारपेट व मशीनें खाक हो गए। फैक्टरी की दीवार भी गिर गई।

औद्योगिक नगरी में अब तक अति आधुनिक दमकल केंद्र का प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया है। ऐसे में उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो दिन में दूसरी फैक्टरी में आग लगी है। रविवार को काबड़ी रोड स्थित कंबल बनाने वाली फैक्टरी ड्रीम फर्निशिंग में आग लग गई थी।

सेक्टर-29 में फैक्टरी में लगी आग। सोशल मीडिया

सेक्टर-29 में फैक्टरी में लगी आग। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed