{"_id":"687fffce0e706137b0000490","slug":"a-huge-crowd-of-devotees-gathered-the-city-was-filled-with-shiva-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140709-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, शहर शिवमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, शहर शिवमय
विज्ञापन
सनौली बॉर्डर से रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिवरात्रि बुधवार को गजकेसरी योग में मनाई जाएगी। इस बार जलाभिषेक करने का विशेष मुहूर्त है। इसके लिए शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं। तड़के मंगल आरती के साथ जलाभिषेक होगा।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। सामान्य के साथ डाक कांवड़ियों की सुबह से रातभर तक धूम है। हर एक मिनट में तीन डाक कांवड़ जीटी रोड से होकर निकल रहे है।
पुलिस ने पानीपत-हरिद्वार रोड को सामान्य वाहनों के लिए बंद रखा है और संजय चौक पर कांवड़ियों को पार कराने के लिए दिनरात तैनात रहे। ऐसे में जीटी रोड पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
पानीपत-हरिद्वार रोड पर यमुना बॉर्डर पार करते ही कांवड़ियों का जोश देखने को मिला। कांवड़ियों की संख्या के आगे पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे-709 एडी की एक लेन कम पड़ गई।
कांवड़िये आगे निकलने की जगह न मिलने पर दूसरी लेन पर भी दौड़ पड़े। पुलिस ने ऐसे में हाईवे पर वाहनों को रोक दिया। छाजपुर रोड से रोहतक, भिवानी और इस तरफ के जिलों के कांवड़िये चौटाला रोड व सिवाह से होकर पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर पहुंचे। वहीं हिसार, सिरसा व जींद जिले के कांवड़िये सनौली से पानीपत-हरिद्वार से होते हुए जीटी रोड संजय चौक पर पहुंचे। यहां से असंध व जींद से होते हुए आगे निकले।
डाक कांवड़ियों का सुबह ही आना शुरू हो गया था। शाम तक पूरी सड़कों पर डाक कांवड़िये नजर आए