फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A hall will be built in the Township Club of Model Town at a cost of Rs 50 lakh.

Panipat News: मॉडल टाउन के टाउनशिप क्लब में 50 लाख की लागत से बनेगा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
A hall will be built in the Township Club of Model Town at a cost of Rs 50 lakh.
पानीपत। मॉडल टाउन में 50 लाख की लागत से टाउनशिप क्लब में हाल बनाया जाएगा। इसके साथ ईदगाह गांधी कॉलोनी में 50 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया और शहरी विधायक प्रमोद विज ने रविवार को इनका शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा का प्रत्येक जिला विकास की और अग्रसर है। विपक्षी दल भी भाजपा के कार्यकाल के विकास को मानती हैं। उन्होंने विधायक प्रमोद विज के शहर में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी पानीपत से विशेष लगाव है। जिसके चलते पानीपत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। टाउनशिप क्लब के प्रधान नवीन भाटिया ने हॉल निर्माण के लिए सांसद भाटिया और विधायक प्रमोद विज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, पूर्व मंडलाध्यक्ष दिवाकर मेहता, जिला उपाध्यक्ष अनिल मदान, मंडल महामंत्री मुकेश राजपूत व जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed