फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A girl's foetus was found near a drain, dogs were tearing it apart

Panipat News: नाली किनारे मिला बच्ची का भ्रूण, कुत्ते नोच रहे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
A girl's foetus was found near a drain, dogs were tearing it apart
पानीपत। आजाद नगर में नाली में बच्ची का एक भ्रूण मिला। जिसे लावारिस कुत्ते नोच रहे थे। एक युवक ने लावारिस कुत्तों को भगाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास की गली के सीसीटीवी जांचने के साथ अस्पतालों से रिकॉर्ड ले रही है।
विज्ञापन

आजाद नगर के अनिल ने बताया कि वह कार लोन का काम करता है। वह शनिवार रात करीब पौने नौ बजे घर के बाहर गली में टहल रहा था। उसे गली में नाली के किनारे कुछ लावारिस कुत्ते एक भ्रूण को नोचते दिखाई दिए। उसने कुत्तों को भगा दिया। यहां पास जाकर देखने पर एक भ्रूण मिली। इसी बीच गली में कॉलोनी के और भी लोग आ गए। जिसमें पता चला कि भ्रूण एक बच्ची का है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को शवगृह में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया में भ्रूण तीन से पांच महीने के बीच का नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी व क्लीनिक
पुलिस ने रविवार को आजाद नगर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। वहीं कई अस्पताल व क्लीनिक का रिकॉर्ड देखा। पुलिस को फिलहाल इनमें कुछ नहीं मिला है। पुलिस अब सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस की टीम ने लोगों से पूछताछ कर गर्भवती महिला की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
पुलिस को आजाद नगर में एक भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। भ्रूण को शवगृह में रखवा दिया है। भ्रूण के लिए सीसीसीटीवी कैमरे और अस्पतालों का रिकॉर्ड जाना है। अभी महिला का सुराग नहीं लग पाया है।

जगमिंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article