फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A girl died due to head injury, a case of murder

Panipat News: सिर में चोट से युवती की मौत, हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A girl died due to head injury, a case of murder
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की कुलदीप कॉलोनी में 17 जून को एक मकान में युवती का शव मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान युवती के शरीर पर चोट के तीन निशान मिले। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर शनिवार की रात को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक युवक युवती के पास रहता था। उसी ने सिर में चोट मारकर हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंप दी गई है। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीते 17 जून की रात को पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलदीप नगर में एक कमरे में युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मृतका के आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की ब्यूटी खातून (24) के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी थी। अगले दिन 18 जून को मृतका के परिजन पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता इस्माईल शेख ने बताया कि उसका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। उसकी बेटी काफी समय से अकेली पानीपत में रहकर काम कर रही थी। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
जब नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का परीक्षण किया तो उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां पर 20 जून को चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।
शरीर पर चोट के निशान ःपुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि खानपुर मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के तीन निशान मिले। सिर पर भी चोट लगी थी। जिससे उसकी हत्या होने की आशंका हुई।
चिकित्सकों ने मृतका का विसरा जांच के लिए भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी इस मामले को लेकर हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत ही पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक युवक पर शक, तलाश में जुटी पुलिस ः पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका ब्यूटी खातून काफी समय से कुलदीप नगर में राकेश के मकान में रह रही थी। पुलिस ने मकान मालिक और आस-पास के किरायेदारों से भी घटना की जानकारी ली। जांच में पता चला है कि एक युवक उसके पास रहता था। उसी पर पुलिस को हत्या करने का शक है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed