फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A farmer's son, who had gone to plough his field, was crushed to death by a rotavator.

Panipat News: खेत में जुताई करने गए किसान के बेटे की रोटावेटर से कुचलकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A farmer's son, who had gone to plough his field, was crushed to death by a rotavator.
पानीपत। थाना बापौली क्षेत्र के गढ़ी नवाब गांव में बुधवार सुबह खेत में जुताई करने के गए किसान के बेटे की रोटावेटर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रोटावेटर के नीचे आने से शरीर पर करीब 15 निशान लगे हैं। पिता का आरोप है वे खेत में पहुंचे तो कुछ युवक उसके बेटे को ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे थे। पुलिस ने आजाद, सतीश व गौरव को नामजद कर उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल छानबीन की।
विज्ञापन

गढ़ी नवाब गांव के राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर खेत में जुताई करने के लिए गया था। उनके जाने के कुछ देर बाद वह भी खेत में चला गया। वह खेत के पास पहुंचा तो देखा की कुछ युवक मोहित के साथ हाथापाई कर रहे हैं और उसे चलते ट्रैक्टर से नीचे खींच रहे हैं। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने मोहित को खींचकर रोटावेटर के नीचे धकेल दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार ने बताया कि आजाद निवासी लाखु बुआना, सतीश निवासी जौंधन कलां व गौरव निवासी बरौदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की है। सूचना मिलते ही थाना बापौली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed