फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A farmer on his way to the place of his ancestors was attacked with deadly weapons.

Panipat News: पितरों के स्थान पर जा रहे किसान पर जानलेवा हमला

Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A farmer on his way to the place of his ancestors was attacked with deadly weapons.
यमुनानगर। जिले के गांव बागवाली में पितरों के स्थान पर जा रहे एक किसान पर चार सफेद रंग की गाड़ियों में सवार युवकों ने लोहे की गंडासी से हमला किया। इस दाैरान किसान ने किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में उसकी बाजू पर गंभीर चोट लग गई। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बागवाली निवासी राकेश ने बताया कि वह खेती करता है। वह गांव के खेड़ा मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद गांव के बाहर स्थित अपने पितरों के स्थान पर जा रहा था। जब वह गांव के बाहर वाली गली के पास पहुंचा तो जठलाना की ओर से चार सफेद रंग की गाड़ियां वहां आकर रुक गईं। राकेश के अनुसार सबसे आगे बोलेरो, उसके पीछे रिट्ज और स्विफ्ट डिजायर तथा सबसे पीछे मारुति रिट्ज थी। अंतिम गाड़ी को अब्दुल खान निवासी जठलाना चला रहा था। गाड़ी में आगे की सीट पर नावेद निवासी पौबारी तथा पीछे की सीट पर सकील और जुनैद बैठे हुए थे। राकेश ने बताया कि गाड़ियां उसके पास रुकते ही अब्दुल खान और सकील ने इशारा करते हुए नावेद से कहा कि यही राकेश है। इसके बाद नावेद गाड़ी की खिड़की खोलकर नीचे उतरा और उसके हाथ में पकड़ी लोहे की गंडासी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि उसने बचाव के लिए तुरंत अपनी बाईं बाजू आगे कर दी, जिससे गंडासी उसकी बाजू पर लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया। उसी दौरान अन्य गाड़ियों में बैठे करीब 10 से 12 लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि राकेश को जान से खत्म कर दो। डर और बचाव के कारण वह शोर मचाते हुए पास के खेत में गिर पड़ा। शोर सुनकर उसके पिता सुरेश कुमार और चचेरे भाई उज्जवल मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख हमलावर तुरंत गाड़ियों में बैठकर मौके से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राकेश का कहना है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नावेद, जुनैद, सकील और अब्दुल खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed