{"_id":"f2cd6b85644fc49c75e50c6a182f3be5","slug":"a-death-in-the-accident-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 29 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल-सौदापुर सड़क पर बीती रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मरने वाला युवक करनाल का था और जाटल गांव में अपने दोस्त से मिलने आया था।
घायल को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर दाखिल किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। हादसा बीती देर राज को जाटल-सौदापुर के बीच सड़क पर हुआ।
करनाल के मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी निवासी संजय (35) जाटल गांव में अपने दोस्त से मिलने आया था। वह बीती रात को मोटरसाइकिल पर वापस जा रहा था। जाटल निवासी सुनील मोटरसाइकिल चला रहा था।
विज्ञापन
जाटल गांव से कुछ दूर चलने के बाद मोटरसाइकिल सड़क के साथ खड़ी ट्राली से टकरा गई। मोटरसाइकिल ट्राली से इतनी तेज गति से टकराई कि संजय पीछे से आगे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया और सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर संजय के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसमें मामला दर्ज कर लिया है।