फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A consignment of poppy husk going from Rajasthan to Punjab recovered, smuggler arrested

Panipat News: राजस्थान से पंजाब जा रही चूरा पोस्त की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
A consignment of poppy husk going from Rajasthan to Punjab recovered, smuggler arrested
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने कैंटर में छुपाकर राजस्थान से पंजाब ले जाई जा रही चूरा पोस्त की खेप बरामद कर आरोपी कैंटर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल इंचार्ज रोहताश ने बताया कि मंगलवार रात को उसकी टीम को सूचना मिली थी कि कुटानी रोड अशोक विहार निवासी बलबीर कैंटर से चूरा पोस्त लेकर पंजाब जाएगा। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सेक्टर-25 में गंदा नाले के पास कैंटर को रोकर बलबीर को हिरासत में लिया। टीम ने जांच की तो कैंटर से 28 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चूरा पोस्त राजस्थान से खरीदकर लाया था और उसकी पंजाब में आपूर्ति करनी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed