फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A confluence of social unity; meritorious individuals honored.

Panipat News: सामाजिक एकता का संगम, मेधावियों का किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A confluence of social unity; meritorious individuals honored.
समारोह में सद्कर्मों का संदेश देते संत। स्रोत : संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सद्गुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर 42वें सत्संग एवं संत समागम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। तहसील कैंप के ग्रीन पार्क स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित इस धार्मिक समागम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
समारोह की अध्यक्षता करावल नगर, दिल्ली से आए महंत सुंदर दास जी साहेब ने की। मुख्यातिथि खाद्य आपूर्ति विभाग (चंडीगढ़) के वरिष्ठ सचिव शिव कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संतों व समिति पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

महंत सुंदर दास साहेब ने कहा कि कबीर साहेब ने सत्य, प्रेम और मानवता का जो मार्ग दिखाया, वही आज के खंडित होते समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उनकी वाणी जाति, पंथ और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर मानव धर्म अपनाने की सीख देती है। इस अवसर पर महंत बिरंदास साहेब (किरठल एवं हरिद्वार), महंत ओम प्रकाश साहेब (तावडू), महंत डॉ. नीरज स्वामी (रोहिणी, दिल्ली), महंत गंगादास साहेब (तितरवाड़ा), महंत देव नारायण साहेब (कुरुक्षेत्र), महंत लग्न साहेब (दिल्ली ) महंत भारती साहेब (कुरुक्षेत्र) , स्वामी कैलाश झा पंचकूला ने अपने संबोधन भी युवाओं को आडंबर छोड़कर संस्कारित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और संस्कार ही समाज की असली पूंजी
समिति के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी संकल्प बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता किसी भी समाज के विकास की आधारशिला हैं। कबीर साहेब का संदेश हमें अंधविश्वास और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा देता है। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 12 होनहारों को प्रोत्साहन राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति प्रधान पदम सिंह, सचिव महेंद्र गाहल्याण, कोषाध्यक्ष समेश चंद सहित दिल्ली, बड़ौत व शामली से आए समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed