फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A comprehensive survey of government schools will be conducted, and a new blueprint for basic amenities will be prepared.

Panipat News: सरकारी स्कूलों का होगा व्यापक सर्वे, आधारभूत सुविधाओं की तैयार होगी नई रूपरेखा

Fri, 12 Jun 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A comprehensive survey of government schools will be conducted, and a new blueprint for basic amenities will be prepared.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक सर्वे का निर्णय लिया है। यह सर्वेक्षण गर्मी की छुट्टियों के दौरान किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है।
सर्वे के दौरान प्रत्येक विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार होगा। इसमें स्कूल भवनों की स्थिति और कक्षाओं की संख्या शामिल होगी। विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेल मैदानों का भी मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

पेयजल व स्वच्छता सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। सर्वे से अतिरिक्त कमरों, प्रयोगशालाओं या पुस्तकालयों की आवश्यकता चिह्नित होगी। स्कूल परिसरों में उपलब्ध खाली भूमि के बेहतर उपयोग का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे।

भौतिक निरीक्षण और मूल्यांकन
अधिकारियों की टीम स्कूल परिसरों का भौतिक निरीक्षण करेगी। इसमें विद्यालय की कुल भूमि और निर्मित क्षेत्र की जानकारी जुटाई जाएगी। खाली पड़ी भूमि और भवनों की मरम्मत की आवश्यकता का भी आकलन होगा। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरों की उपलब्धता जांची जाएगी। खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान जैसी जानकारियां भी जुटाई जाएंगी।



जिले के सभी सरकारी विद्यालयों का सर्वे कर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का आंकलन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आधारभूत सुविधाओं के विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed