{"_id":"69a9f491e0ad79c15a02c960","slug":"a-child-playing-outside-a-factory-was-hit-by-a-tractor-trolley-and-died-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153274-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्टरी के बाहर खेल रहे बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्टरी के बाहर खेल रहे बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम को फैक्टरी के बाहर खेल अजीत सिंह (05) की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से नीचे गिर गया। उनके सिर के ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। हादसा पिता के सामने हुआ।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजू ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैं और अब सेक्टर 25 स्थित प्लॉट नंबर-45 में रहते हैं। वह साफ-सफाई करते हैं। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे फैक्टरी के गेट पर खड़े थे। उनका पांच वर्षीय बेटा अजीत सिंह गेट के सामने ही खेल रहा था।
इसी समय एक व्यक्ति तेज गति में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया। चालक ने लापरवाही बरतते हुए उनके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। उनका लड़का गिर गया और ट्राॅली का पहिया ऊपर से चला गया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान मनोज निवासी आसन कलां के रूप में बताई। वे अजीत सिंह को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने राजू की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
हादसे में दंपति घायल : दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर स्कूटी सवार एक युवती को बचाने के चक्कर में एक कार की मोटरसाइकिल को टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दंपति घायल हो गए। कार सवार ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। प्रत्यक्षदर्शी सीमा ने बताया कि वे बुधवार को गांव में होली मनाकर वापस आ रहे थे। वे देशवाल चौक से आगे निकले तो स्कूटी सवार एक युवती कार के सामने आ गई। कार चालक ने उनको बचाने का प्रयास किया तो आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर लग गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति गिर गए। दंपति गोहाना अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।