{"_id":"69a9f498ae814e1b3d00a851","slug":"a-child-playing-outside-a-factory-was-hit-by-a-tractor-trolley-and-died-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153244-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला परिषद की बैठक कल पास किया जाएगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला परिषद की बैठक कल पास किया जाएगा बजट
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद की विशेष बैठक सात मार्च शनिवार को तय की है। बैठक जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में दोपहर बाद दो बजे होगी। यह जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक होगी।
इसमें विकास कार्यों पर चर्चा के साथ बजट पास किया जाएगा। जिला परिषद ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिला परिषद की नौ महीने से अध्यक्ष नहीं थी। ऐसे में कोई बैठक नहीं हो पाई थी। ज्योति शर्मा को 16 फरवरी को अध्यक्ष चुना था। उन्होंने दो मार्च को बैठक तय की थी।
इसी दिन प्रदेश सरकार का बजट था और जिला परिषद की सीईओ की तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में बैठक स्थगित कर दी थी।
पार्षदों की विकास कार्यों के लिए अपनी सब तैयारी धरी रह गई थी। विकास कार्यों पर चर्चा नहीं सकी थी। प्रशासन ने विकास कार्यों की समीक्षा व नई योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सकती थी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला परिषद सदन की विशेष बैठक सात मार्च (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी।