फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A case of molestation was registered to take revenge of the rivalry, 14 percent were found to be liars.

Panipat News: रंजिश का बदला लेने के लिए करवा रहे छेड़छाड़ का केस दर्ज, 14 प्रतिशत मिले झूठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A case of molestation was registered to take revenge of the rivalry, 14 percent were found to be liars.
पानीपत। पड़ोसियों के साथ झगड़े की रंजिश का बदला लेने के लिए महिलाएं पुलिस थानों में छेड़छाड़ के झूठे केस दर्ज करवा रही हैं। महिलाएं पॉक्सो एक्ट को ढाल बनाकर अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर रही हैं। 2024 में पुलिस जांच में 14 प्रतिशत ऐसे झूठे केस मिले हैं। जिनको पुलिस ने बाद में कैंसल कर दिया।
विज्ञापन

2024 में 11 पुलिस थानों में छेड़छाड़ के 164 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 24 केस झूठे मिले हैं। यह खुलासा पुलिस की ओर से मिली आरटीआई की रिपोर्ट में हुआ है। अब एसपी ने छेड़छाड़ की झूठी शिकायतें देने वालों पर उल्टा कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी के खिलाफ झूठी शिकायतें देकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान न करें। इससे पुलिस का समय भी व्यर्थ होता है।
विज्ञापन

नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि उन्होंने पुलिस विभाग में दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामलों की आरटीआई एक्ट के तहत सूचना मांगी थी। आरटीआई में छेड़छाड़ के 164 मुकदमे दर्ज मिले। इनमें से 24 केस बेबुनियाद मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं कानून का गलत प्रयोग कर रही हैं। लोगों को झूठे केस में फंसाने के लिए बेटियों व स्वयं उनके साथ छेड़छाड़ की शिकायतें देती हैं। वहीं 2024 में 11 पुलिस थानों में दर्ज दुष्कर्म के 105 में से 50 केस बेबुनियाद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस थाना- दर्ज केस- रद्द किए गए



सिटी - 19 01



सदर - 03 01

बापौली- 06 02



चांदनी बाग- 19 01

सेक्टर-29- 18 05



इसराना- 06 01

मतलौडा- 11 01



मॉडल टाउन- 11 00

पुराना औद्योगिक क्षेत्र- 17 01



किला- 09 00

समालखा- 10 00



सनौली- 15 04

सेक्टर 13-17- 03 01



तहसील कैंप- 08 03

महिला पुलिस थाना- 09 03



कुल- 164 24


वर्जन-

महिलाओं से अपील है कि झूठी शिकायतें न दें। पुलिस को गुमराह करने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगा। उन पर उल्टा केस दर्ज किया जाएगा। झूठी शिकायतों से पुलिस का समय बर्बाद होता है। कोई बेगुनाह मानसिक रूप से परेशान होता है।
लोकेंद्र सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed