फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A canter loaded with paint cans caught fire on GT Road, burning the canter and cans to ashes.

Panipat News: जीटी रोड पर पेंट के डिब्बों से भरे कैंटर में लगी आग, धूं-धूंकर जला कैंटर और डिब्बे

Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A canter loaded with paint cans caught fire on GT Road, burning the canter and cans to ashes.
कैंटर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
समालखा। जीटी रोड पर शुक्रवार को पेंट के डिब्बों से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर में उठते धुएं को देखकर चालक ने कूदकर जान बचाई, साथ ही इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग होने के कारण कैंटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

कैंटर चालक शीलू ने बताया कि वह फरीदाबाद के होडल से पेंट के डिब्बे लोड कर करनाल जा रहा था, वह जैसे ही मन्नत ढाबे के पास पहुंचा तो गाड़ी में धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग भड़क उठी। उन्होंने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई, इसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि पेंट के डिब्बे फटने लगे, जिससे आग की लपटें और भड़क गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रैफिक प्रभारी राकेश कुंडू ने बताया कि उन्हें मन्नत ढाबे के पास कैंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, साथ ही हाइड्रा की मदद से कैंटर को सड़क किनारे किया। पुलिसकर्मियों ने मिलकर यातायात को सुचारू किया। आग में कैंटर के अलावा लाखों का पेंट सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या पेंट के रसायनों से आग लगने का अनुमान है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed