{"_id":"686af402d22cd845fa0a8394","slug":"a-camp-will-be-organized-from-17-to-23-july-to-serve-the-kawadis-panipat-news-c-244-1-sknl1016-139838-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कावड़ियों की सेवा के लिए 17 से 23 जुलाई तक लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कावड़ियों की सेवा के लिए 17 से 23 जुलाई तक लगेगा शिविर
विज्ञापन
पानीपत। शिव भक्त कावड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविर को लेकर अग्रवाल मंडी कार्यालय में समाज सेवा संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि समाज सेवा संगठन हर वर्ष की तरह गोमुख, गंगोत्री, हरिद्वार से आने वाले शिव भक्त कावडियों की सेवा के लिए शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 जुलाई से 23 जुलाई तक जीटी रोड की फुटपाथ पर कावड़ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर 24 घंटे चलता रहेगा जिसमें नहाने, दूध, चाय, फल, भोजन, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था निरंतर निशुल्क चलती रहेगी। बैठक के दौरान शिविर में सेवा के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की ड़यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष जीटी रोड पर बरसात का पानी भरने से शिविर में पानी भरता है। कांवड़ियों की परेशानी को देखते हुए शिविर में विश्राम के लिए मेज लगवाई जाएगी। हर वर्ष की तरह पहले एसडीएम से अनुमति लेकर शिविर लगाया जाएगा। शिवभक्तों के लिए अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाए, यह संगठन की कोशिश रहेगी।
इस मौके पर प्रवीण जैन, कैलाश जैन, अशोक मखीजा, मनोज गांधी, अंकित माटा, अजय खुराना, दीपक गोस्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।