{"_id":"84-61400","slug":"Panipat-61400-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेगा छतेहरा का सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेगा छतेहरा का सौरभ
Panipat
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव छतेहरा निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ शर्मा का इंडोनेशिया में होने वाली युवा एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। वह प्रतियोगिता में डबल और युगल वर्ग के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। सौरभ की इस उपलब्धि से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
सौरभ के पिता रामकंवार शर्मा ने बताया कि सौरभ इंडोनेशिया के शहर कुडोस में 13 से 18 अक्टूबर तक होने वाली युवा एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेगा। वह प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा का एकमात्र खिलाड़ी है। उन्हाेंने बताया कि सौरभ अंडर-17 आयु वर्ग डबल में दिल्ली के रोहन कपूर और अंडर-17 युगल में आंध्र प्रदेश की एम.अर्चना के साथ जोड़ी बनाकर खेलेगा। सौरभ के चयन से खुश ग्रामीणों ने परिजनों को बधाई दी है। सौरभ को उसके दादा परसराम, सूबे सिंह, श्रीदेव, भगवान दास, प्रहलाद सिंह, जय नारायण, सरसो, महरो ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया है। वहीं चाचा प्रताप सिंह ने गांव में पहुंचने पर सौरभ का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को पूरी उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में पदक अवश्य जीतेगा।