फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पोस्टमार्टम पर एसएचओ और एमएस में ठनी

पोस्टमार्टम पर एसएचओ और एमएस में ठनी

Sun, 16 Jun 2013 05:31 AM IST
Panipat
Panipat Updated Sun, 16 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-18 में नग्न अवस्था में मिले अधजले शव के पोस्टमार्टम को लेकर एचएचओ और एमएस में ठन गई। एसएचओ शहर ने डेडबॉडी फूलने का कारण डॉक्टरों की कमी बताया। वहीं डाक्टरों ने पोस्टमार्टम नहीं होने का कारण शव पुराना होने और कीड़े चलना बताया। दोनों के बीच शव को लेकर काफी देर तक तकरार होती रही। आखिर में डॉक्टरों ने शव पीजीआई रोहतक भेज दिया।
विज्ञापन

थाना शहर के कार्यकारी एसएचओ महेंद्र सिंह शनिवार सुबह सिविल अस्पताल के शव गृह में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से शव का पोस्टमार्टम करने को कहा। डॉक्टर ने कागज तैयार होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों के पाले में डाल दिया। डॉक्टर ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों के बिना वे पोस्टमार्टम नहीं कर सकते।
विज्ञापन

एसएचओ ने डॉक्टर के मना करने पर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। दो डॉक्टरों का बोर्ड बना दिया। लेकिन अधिकारियों ने दोनों नए डाक्टर होने की बात कह दी। इसमें एक सीनियर डॉक्टर को शामिल किया गया। डाक्टरों के बोर्ड ने भी शव का पोस्टमार्टम करने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में एसी तक नहीं
कार्यकारी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने एमएस डा. भूपेश चौधरी के पोस्टमार्टम कराने का आग्रह न मानने के बाद पोल खोलनी शुरू कर दी। उन्होंने एमएस पर सीधे आरोप लगाए कि शवगृह में एयर कंडीशन तक नहीं चलते। गर्मी के कारण शव फूल गया। इसमें पुलिस का कोई दोष नहीं है। देर रात शव सही स्थिति में रखवाया था और शनिवार सुबह भी शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया था। उस समय तक शव में न तो कीड़े थे और न ही फूला था। शव का पोस्टमार्टम यहां नहीं हो सकता। मृतक की पहचान नहीं हो सकी और उसके परिजन नहीं हैं। उसके परिजन होते तो डॉक्टर यहीं पर उसका पोस्टमार्टम करते। एमएस एयर कंडीशन खराब होने का नाम आने पर नाराज होकर बैठ गए और पोस्टमार्टम के नाम पर साफ मना कर गए। करीब आधे घंटे तक एमएस और कार्यकारी थाना प्रभारी के बीच तर्क वितर्क के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
ये है मामला
थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर-18 में बीती देर रात को एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कार्यकारी थाना शहर प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर 25 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में था। उसका बनियान डालकर चेहरा और अंडरवियर डालकर गुप्तांग जलाने का प्रयास किया था। चेहरा और गुप्तांग जले थे। पुलिस ने देर रात को शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया।
पुलिस शव को लेकर असमंजस में
सेक्टर-18 में नग्न अवस्था में मिले शव को लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। पुलिस युवक की हत्या को लेकर भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के माथे और सिर पर चोट के निशान हैं। उसकी जीभ भी बाहर निकली है। इससे लगता है युवक की गला घोंटकर हत्या की हुई है। पुलिस अधिकारी सेक्टर में हत्या करने की बात से साफ मना कर रही है। लेकिन शव के कुछ दूरी पर खून पड़ा है।
वर्जन
शव का यहां पर पोस्टमार्टम नहीं हो सकता था। शव में कई जगह कीड़े पड़े थे। पुलिस अधिकारियों ने यहीं पर पोस्टमार्टम कराने की कही थी। लेकिन यहां पर पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता नहीं लग सकता था। इसके चलते शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

डा. भूपेश चौधरी, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत
वर्जन
सेक्टर-18 में बीती देर रात को एक युवक का अधजला नग्न अवस्था में शव मिला था। इसे शव गृह में रखवा दिया था। शनिवार को डॉक्टरों ने शव फूलने और कीड़े होने की बात कहकर पीजीआई भेज दिया। उन्होंने शव ठीक अवस्था में रखवाया था। शव का पोस्टमार्टम रोहतक कराया जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र सिंह, कार्यकारी एसएचओ, थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed