{"_id":"84-57115","slug":"Panipat-57115-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के लिए ‘जंग’ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले के लिए ‘जंग’ आज से
Panipat
Updated Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कॉलेजों में ग्रेजुएशन के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसके साथ ही दाखिले को लेकर धक्का-मुक्की और सिफारिशों का सिलसिला भी शुरू होगा। बारहवीं पास 10459 विद्यार्थियों को 5300 सीटों के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
युवाओं का सबसे अधिक रुझान शहर के तीन प्रमुख कालेजों पर होगा। हर बार की तरह इस बार भी तीनों कॉलेजों में सीटें पास विद्यार्थियों से कम हैं। कालेज प्रबंध समिति ने दाखिले को लेकर प्रॉस्पेक्ट्स देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
साढ़े तीन हजार नहीं पढ़ पाएंगे शहर में
इस बार 10459 विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में पास हुए हैं। इनमें हरियाणा बोर्ड के 6459 और सीबीएसई के 4000 विद्यार्थी हैं। शहर के तीन प्रमुख कालेजों समेत देशबंधु गुप्ता राजकीय कालेज पानीपत और सिवाह स्थित चौधरी देवीलाल कन्या महाविद्यालय में 5300 सीटें हैं। शिक्षाविदों की माने तो करीब 1700 विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेजों में चले जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार 10459 में से सात हजार विद्यार्थी शहर और इंजीनियरिंग के कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। बाकी 3459 विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र या अन्य जगह कॉलेजों की राह देखनी होगी।
विज्ञापन
29 तक प्रॉस्पेक्ट्स, कट ऑफ एक जुलाई को
15 जून से प्रॉस्पेक्ट्स देने का काम शुरू।
29 जून तक जमा करा सकेंगे फार्म।
एक जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट।
छह जुलाई तक जमा करा सकेंगे फीस।
सात जुलाई को लगेगी दूसरी कट ऑफ।
12 जुलाई तक जमा करा सकेंगे फीस।
13 जुलाई को लगेगी तीसरी कट ऑफ
16 जुलाई तक जमा करा सकेंगे फीस।
17 जुलाई से कालेजों में शुरू होंगी कक्षा।
सामान्य वर्ग : 150
सेल्फ फाइनेंस : 250
एससी वर्ग : 40
एसडी पीजी कालेज :
कोर्स का नाम सीट
बीए 500
बीकॉम 640
बीएससी 240
बीएससी मेडिकल 80
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स 30
बीएससी बायोटेक्नालॉजी 50
बीबीए 80
बीसीए 80
कुल 1780
आर्य पीजी कालेज :-
बीए 320
बीकॉम 430
बीएससी नॉन मेडिकल 140
बीएससी मेडिकल 70
बीएससी कंप्यूटर साइंस 70
बीएससी इलेक्ट्रानिक्स 50
बीबीए 120
बीसीए 60
बीबीआई 60
बीटीएम 40
बीएमसी 40
कुल 1400
आईबी पीजी कालेज :-
बीए 320
बीकॉम 490
बीएससी मेडिकल 40
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी बायोटेक 80
पीजीडीसीए 80
बीबीए 160
बीसीए 160
कुल 1530
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज :
बीए 160
बीकॉम 160
कुल 320
ज्योग्राफी
चौधरी देवीलाल कन्या महाविद्यालय :
बीए 160
बीकॉम 80
बीबीए 30
कुल 270
नोट : विषय और सीटों की संख्या कालेज प्राचार्यों ने बताई है।
वर्जन
कालेज में 11 नए कोर्स शुरू किए हैं। शनिवार को कालेज में प्रॉस्पेक्ट्स दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को प्रॉस्पेक्ट्स देने के साथ सुविधा पर भी ध्यान रखा जाएगा।
डा. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कालेज
वर्जन
कालेज में शनिवार को प्रोस्पेक्टस दिए जाएंगे। कालेज में 12 विषयों में एडऑन कोर्स भी कराए जाते हैं। प्रॉस्पेक्ट्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डा. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कालेज
वर्जन
कालेज में नए सत्र के प्रोस्पेक्टस शनिवार से दिए जाएंगे। कालेज द्वारा दाखिलों की तैयारियां पूरी कर ली है।
डा. रेणु शर्मा, प्राचार्य, आईबी पीजी कालेज
वर्जन
कालेज में 17 जून से प्रॉस्पेक्ट्स दिए जाएंगे। राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थी दाखिले को लेकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। वे 30 जून रविवार शाम चार बजे प्रॉस्पेक्ट्स जमा करा सकेंगे। कालेज में इस बार ज्योग्राफी विषय को शामिल किया गया है। कॉलेज में सामान्य वर्ग का 60 रुपये और एससी और बीसी का फार्म 15 रुपये में दिया जाएगा।
डा. आरपी सिंह, प्राचार्य, डा. देशबंधु गुप्ता राजकीय कालेज
वर्जन
कालेज में कॉमर्स, आर्ट्स और बीबीए में स्नातक है। वे सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। कालेज को स्थायी मान्यता व स्थायी एनओसी मिली है। कालेज में दाखिले शुरू हो गए हैं।
हवासिंह देशवाल, प्राचार्य, देवीलाल कन्या महाविद्यालय, सिवाह