{"_id":"84-52212","slug":"Panipat-52212-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग 15 मार्च के बाद शुरू करेगा नोटिस भेजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग 15 मार्च के बाद शुरू करेगा नोटिस भेजना
Panipat
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिन उपभोक्ताओं ने पानी के मीटर नहीं लगवाए हैं, वे जल्दी ही मीटर लगवा लें। अगर उपभोक्ताओं ने विभाग द्वारा तय की गई तारीख से पहले मीटर नहीं लगाए तो उपभोक्ताआें को दोगुना बिल अदा करना होगा। इस समय पानी का बिल 60 रुपये प्रति माह है, जो मीटर नहीं लगाने पर 120 रुपये हो जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला ने इस बारे में हाल ही में सभी जिला अधिकारियों को फरमान भेजा है। अधिकारियों ने स्टाफ के माध्यम से जानकारी पहुंचाना शुरू कर दी है।
तीस हजार हैं पानी उपभोक्ता
जन स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यालय की सूची के अनुसार इस समय शहर मेें 30 हजार पानी कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता 60 रुपये प्रति माह पानी का बिल जमा कराते हैं। सभी उपभोक्ताओं को सचेत किया है कि वे विभाग की योजना के तहत अपने कनेक्शन पर पानी के मीटर लगा लें। बार-बार सूचना भेजे जाने के बाद भी उपभोक्ता अपने कनेक्शन पर पानी के मीटर नहीं लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं के उदासीन रवैये को देखते हुए विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले ही मीटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि से पहले अपना मीटर लगवा लेंगे, वे 60 रुपये प्रति माह बिल भरेंगे और मीटर नहीं लगवाएंगे, वे 120 रुपये प्रति बिल भरेंगे।
800 से 1000 रुपये है मीटर
पानी के मीटर की कीमत बाजार में 800 से 1000 रुपये तक है। उपभोक्ता को बाजार से मीटर खरीदने के बाद विभाग में पास कराना होता है। मीटर की टेस्टिंग होने के बाद उपभोक्ता अपने पानी वाले पाइप पर लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता दिखा रहे हैं बेरुखी
उपभोक्ता पानी वाले मीटर लगाने में कोई खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। योजना को शुरू हुए भी काफी लंबा समय हो चुका है। उसके बाद भी अब तक सिर्फ 500 उपभोक्ताओं ने ही अपने कनेक्शन पर पानी के मीटर लगवाए हैं, जबकि शहर में 30 हजार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की बेरुखी को देखते हुए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। उपभोक्ता पास बिना किसी समस्या के मीटर लगवाने का समय 15 मार्च तक का है। उसके बाद भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इस कारण मीटर लगाना आसान नहीं होगा। विभाग भी 15 मार्च के बाद उपभोक्ताओें को सूचना भेजना शुरू कर देंगे।
वर्जन
पानी कनेक्शन वाले जिन उपभोक्ताओं ने 31 मार्च तक अपना मीटर नहीं लगवाया तो एक अप्रैल के बाद उनसे दोगुना बिल वसूल किया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए सभी उपभोक्ता 31 मार्च से पहले ही अपने मीटर लगवा लें। इस समय पानी का बिल 60 रुपये प्रति माह लिया जा रहा है।
विकास सिंग्रोहा, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, पानीपत