फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चोर नहीं पकड़े तो बच्चों समेत थाने में जान दे दूंगी

चोर नहीं पकड़े तो बच्चों समेत थाने में जान दे दूंगी

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Panipat
Panipat Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा नेता ने पुलिस को चोरी सामान की एफआईआर में पूरी कीमत न लिखने और जल्द खुलासा न करने पर थाने में बच्चों समेत जान देने की धमकी दी है। इससे पहले न्याय की मांग को लेकर आए लोगों के तेवर देख थानेदार जीप लेकर थाने से निकल गए। हजकां-भाजपा गठबंधन के नेताओं ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

हजकां-भाजपा गठबंधन के कई महिला और पुरुष कार्यकर्ता सोमवार को थाना माडल टाउन पहुंचे। गठबंधन के पुरुष नेताओं के थाने पहुंचते ही थाना प्रभारी जितेंद्र राणा अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। कुछ देर बाद महिला कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गईं। भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय भाटिया की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सोनिया गाबा के घर में चोरी के मामले का खुलासा करने की मांग की जिसको लेकर थाने में कई पुलिसकर्मियों के साथ जमकर तकरार हुई। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कही। थाने में काफी देर तक माहौल गर्म बना रहा। मौके पर प्रवीण जैन, अजय दुआ, सुभाष मनचंदा, भूषण मनचंदा, सुरेंद्र टुटेजा, महक दीवान, मंजू गुप्ता, शीला, सुमित्रा, शांति और पूजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मामला
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सोनिया गाबा के कच्चा कैंप स्थित मकान में 13 फरवरी को चोरी हो गई थी। वह अपने मकान का ताला लगाकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी हुडा स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। सोनिया गाबा की शिकायत थी कि चोर उसके मकान से 1.65 लाख रुपये नगद और करीब 4.50 लाख कीमत के 15 तोले सोना चोरी कर ले गए। पुलिस ने एफआईआर में 1.65 की नकदी और गहनों समेत 15 तोले सोने के आभूषणों की चोरी 1.80 लाख रुपये दिखाई थी। अमर उजाला माई सिटी ने पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद 16 फरवरी के अंक में चोरी के गहनों की कीमत दिखाई कम हैडिंग से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बच्चों समेत जान दे दूंगी
सोनिया गाबा ने थाना माडल टाउन में कहा कि उसने कड़ी मेहनत कर पैसे और जेवर जोड़े हैं। चोरों ने एक ही झटके में सारा कुछ समेट लिया। अब पुलिस भी एफआईआर में चोरी हुआ सारा सामान की पूरी कीमत नहीं दिखा रही। उसको घर से चोरी पूरी नगदी व जेवर नहीं मिले तो वह बच्चों समेत थाने में आकर अपनी जान दे देगी और इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। वह हर हाल में पुलिस से न्याय लेकर रहेंगी।


वर्जन
पुलिस ने शिकायत पर मौका मुआयना किया था। शिकायत और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को कोई शिकायत है तो लिखकर दे सकती है। पीड़ित सोनिया गाबा का मिलने को लेकर फोन आया था लेकिन उसी दौरान उनको कहीं काम के सिलसिले में जाना पड़ गया था। उनके सहयोगियों ने उनका पक्ष सुना है और पुलिस चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
जितेंद्र राणा, प्रभारी, थाना माडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed