{"_id":"84-50949","slug":"Panipat-50949-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो बस हादसे के शिकार शवों का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो बस हादसे के शिकार शवों का पोस्टमार्टम
Panipat
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर गांव प्रीतमपुरा के पास खराब कैंटर से टकराने के कारण काल का ग्रास बने हरियाणा रोडवेज की वोल्वो बस के चालक और परिचालक के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार तड़के चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस जब गांव प्रीतमपुरा के पास पहुंची तो सड़क के बीच खराब कैंटर से टकरा गई थी। हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे का शिकार बने चालक की पहचान गांव बापौली, पानीपत निवासी राजकुमार (35) और परिचालक गांव इमलौटा, भिवानी निवासी रणधीर पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। हादसे में कैंटर चालक कस्बा, परमाणु सोलन, हिमाचल निवासी हरजिंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने चालक राजकुमार और परिचालक रणधीर के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में बापौली, पानीपत निवासी देवेंद्र की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले का आरोपी कैंटर चालक हरजिंद्र पीजीआई में उपचाराधीन है।