{"_id":"84-50581","slug":"Panipat-50581-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर युवक की हत्या, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर युवक की हत्या, चार घायल
Panipat
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के साथ लगते गांव बबैल में कुछ लोगों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले रामचंद्र (18 वर्ष) पुत्र रामलाल निवासी बबैल और अन्य युवकों सुमित, कुलदीप, जितेंद्र और रजनीश की चार-पांच दिन पहले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में ही एक शादी समारोह था। रामचंद्र और उसके अन्य साथी इस समारोह में खेल गा रहे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक युवक इस समारोह में पहुंचे और उन्होंने इन लोगों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रामचंद्र को कई चाकू लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। चाकू लगने से गांव के रहने वाले सुमित, कुलदीप, जितेंद्र और रजनीश घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में ले गए और दाखिल कराया। इस हमले के बारे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वे इस वारदात के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
गांव बबैल में युवकों पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी, इस मामले में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। इस बारे में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
राजबीर हुड्डा, डीएसपी, पानीपत।