{"_id":"84-47264","slug":"Panipat-47264-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल में दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों को किया पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल में दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों को किया पुरस्कृत
Panipat
Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा (सोनीपत)। गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटिंडू में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कई सांस्ृकतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण पर लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए संदेश दिया कि प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गुरु वंदना, मेघा बरसो नृत्य, मुझे माफ करना ओम सांई राम गीत से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा बिन स्याही की कलम जैसी होती है, जिसका उपयोग नही किया जा सकता और संस्कार व गुणवत्ता रहित शिक्षा का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के उत्थान के लिए प्रतिबद्घ है तथा अपनी प्रतिबद्घता को पूरा करने के लिए इसी महीने खरखौदा में राजकीय कालेज की आधारशिला रखी जाएगी व अगले सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस क्षेत्र का तेजी से विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जाना है। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।